जौनपुर : सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
राजकीय महिला महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का शुभारंभ सुरिस ग्राम सभा के कन्या प्राथमिक विद्यालय में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि गाधीं स्मारक पीजी कालेज समोधपुर के पूर्व प्राचार्य मोतीलाल गुप्ता ने माँ सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

















