जौनपुर : भदेठी गांव में महिला की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
# आशनाई के चक्कर में अधेड़ महिला की हुई निर्मम हत्या
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में सोमवार की रात घर के अंदर सो रही महिला की धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस दौरान दूसरी चारपाई पर सो रहे मासूम पोते को जानकारी नहीं हो सकी। वारदात की जानकारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

उक्त गांव निवासिनी शीला राजभर पत्नी स्व.लालता राजभर 45 वर्ष की घर में ही सोमवार की रात गला काटकर हत्या कर दी गई।उसका शव गांव से कुछ दूर पर एक पम्पिंग सेट पर मिला।सुबह लोग शौच के लिए गए तो शव देखकर चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे काफी संख्या में लोग जुट गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी।

















