जौनपुर : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित

जौनपुर : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के कोवापार स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनमोल यादव, द्वितीय स्थान रानी यादव, तृतीय स्थान प्रिया पाल ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार श्रद्धा मौर्या, रिया पाल, अंकित पाल ने प्राप्त किया। संस्थान के संस्थापक नितेश यादव ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

नितेश यादव ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को प्रतियोगिता में हमेशा बढ़ चढ़कर पूरी ईमानदारी से भाग लेना चाहिए जिससे एक दूसरे के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। जो बच्चे अच्छा अंक हासिल नही कर पाये है उन बच्चों को और बेहतर प्रयास की कोशिश करनी चाहिए। जिससे वह आगामी टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सके। बच्चों से उन्होंने अपील किया कि पढ़ाई में प्रत्येक दिन पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। गौरतलब है कि समाजवादी शिक्षण संस्थान के माध्यम से जब से लॉकडाउन लगा है तब से अनवरत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं शिक्षण सामाग्री देने का कार्य जारी है। इस अवसर पर छोटू राजवंशी, दीपेंद्र, सपना, सुंदरी सभी अध्यापक उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : लक्ष्मण बाग मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित, संतोष गुप्ता बने अध्यक्ष
Next articleजौनपुर : ग्राम पंचायत कुधुआ में लगा गंदगी का अम्बार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?