जौनपुर : लक्ष्मण बाग मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित, संतोष गुप्ता बने अध्यक्ष

जौनपुर : लक्ष्मण बाग मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित, संतोष गुप्ता बने अध्यक्ष

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नगर के गुड़हाई मुहल्ला स्थित लक्ष्मण बाग मंदिर पर मंदिर के नई कार्यकारिणी की बैठक सभी सदस्यों की उपस्थिति में की गई। सर्वसम्मति से संतोष कुमार ऊमरवैश्य को अध्यक्ष के रूप में चुना गया।भोलानाथ गुप्ता, सूरज गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, गिरीश चंद गुप्ता, नमन कुमार, मनोहर गुप्ता, अनिल कुमार (भूरे) विजय कुमार (टिल्लू), शिवप्रसाद (बबलू), जितेंद्र कुमार गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्त (गुड्डू), संजय गुप्ता व आशीष गुप्ता को सदस्य चुना गया।

उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष को मिठाई खिला व माल्यार्पण कर बधाई दी। इस दौरान चुने गए अध्यक्ष संतोष कुमार ऊमरवैश्य ने कहा कि सदस्यों ने जिस आशा विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं इसे बखूबी निभाऊंगा। लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर में अधूरे पड़े कार्यो को भी तेजी से पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कौशलाधीश मिश्रा, संगम लाल गुप्त, आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : तीन दिन से लापता बुजुर्ग का रेलवे लाईन पर मिला क्षत- विक्षत शव 
Next articleजौनपुर : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, होनहार छात्रों को किया गया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?