जौनपुर : सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया संकल्प

जौनपुर : सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया संकल्प

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने और इनका बहिष्कार करने के लिए अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नगर पंचायत कर्मियों को बुधवार को शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने जन जागरूकता के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अन्तर्गत २९ जून २०२२ से ०३ जुलाई २०२२ तक सिंगल यूजर प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन- जागरूकता अभियान के प्रथम दिन नगर पंचायत कर्मचारियों ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को उपयोग में न लाने का शपथ ग्रहण किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी अनिल सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों द्वारा एक रैली भी निकाली गई। रैली घनश्यामपुर रोड होते हुए सरोखनपुर के विभिन्न वार्डों में होते हुए पुनः कार्यालय पर समाप्त हुई। जन जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वाहन 15 वार्ड में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए वह प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर ईओ अनिल कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश सरोज, धर्मेन्द्र सरोज, बेदप्रकाश, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, मोहम्मद वशीर, गिरीश चन्द, सतीश सिंह, अनुपम, कलीम, अमित श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
Previous articleजौनपुर : नौनिहालों ने अभिभावक संग एसडीएम को सुनाई आपबीती
Next articleजौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?