जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कस्बे में बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस पर नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे रहे इस अभियान की शुरुआत कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय से हुई, जहां छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद नगर पालिका परिषद में भी लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बृहद जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शाहगंज में भी लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई गई। चेयरमैन प्रतिनिधि और सभासद प्रदीप जायसवाल ने बताया कि 100 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक और थर्माकोल से बने उत्पादों को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने सभी से इसका इस्तेमाल नहीं करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।

राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और थर्माकोल से बने उत्पादों का प्रयोग, क्रय विक्रय, आयात निर्यात, वितरण भंडारण और परिवहन करते पाए जाने पर उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम के तहत 25 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभासद श्रेयांश गुप्ता, दीपक जायसवाल, दीपक सिंह समेत तमाम कर्मचारी और सफाई कर्मी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया संकल्प
Next articleजौनपुर : दर्जनों ग्राम में चौबीस घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप्प
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?