जौनपुर : सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगथरी का औचक निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी विनय कुमार राव वाह्य रोगी विभाग में मौजूद मिले। ओपीडी में मरीजों की संख्या कम दिखने पर सीएमओ ने मरीजों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। फर्श खराब दिखने पर कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो माह पहले ही पत्राचार किया जा चुका है। अस्पताल में जहां भी मरम्मत की जरूरत दिखी उसे दुरुस्त कराने का संबंधित इंजीनियर को निर्देश दिया।



















