जौनपुर : सीएमओ ने किया शाहगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण

जौनपुर : सीएमओ ने किया शाहगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह निरीक्षण के लिए पहुंचीं। सीएमओ ने इस दौरान सीएचसी में व्यवस्थाओं, साफ सफाई और डॉक्टरों समेत स्टाफ की उपस्थिति आदि का जायजा लिया और संतुष्ट दिखीं।

शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह तहसील दिवस में हिस्सा लेने के बाद कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने रजिस्टर के साथ उपस्थित डॉक्टरों और अन्य स्टाफ का मिलान किया। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, मरीजों के लिए पर्चा बनने की व्यवस्था समेत तमाम चीजों का जायजा लिया। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शासन की तरह से लगातार निरीक्षण करते रहने का निर्देश मिला है, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा सके।

औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रफीक फारूकी समेत पूरा महकमा चाक चौबंद रहा। डॉ फारूकी ने बताया कि सीएमओ ने सिजेरियन के कठिन मामलों को जिला अस्पताल रेफर करने की सलाह भी दी। उन्हें बाकी सभी चीजें संतोषजनक मिलीं।
Previous articleजौनपुर : स्मार्टफोन व टैबलेट पाकर छात्रों के खिले चेहरे
Next articleजौनपुर : 50 छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट व स्मार्ट फोन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?