जौनपुर : 50 छात्रों को वितरित किया गया टैबलेट व स्मार्ट फोन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को लेखपाल संदीप श्रीवास्तव की देख-रेख में 50 छात्रों को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किया गया। टैबलेट व स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। अनुपस्थित रहने पर पांच छात्रों को टैबलेट पाने से वंचित रह जाना पड़ा।


















