जौनपुर : सीएमओ ने वैक्सीनेशन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को वैक्सीनेशन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी सोंधी का भी निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह दोपहर एक बजे शाही तालाब मनेछा स्थित हफीजुल्लाह नाना इंटर कालेज पहुंची। यहां छात्रों को वैक्सीन लग रही थी। तब तक 695 लक्ष्य के सापेक्ष 306 छात्रों को टीका लग चुका था।



















