जौनपुर : सड़क हादसे में घायल युवक की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल सलारपुर गांव निवासी एक युवक की बीएचयू में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। शनिवार की सुबह युवक का शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
















