जौनपुर : सीडीओ ने ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश

जौनपुर : सीडीओ ने ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कम दर पर ठेका लेकर अधूरा काम छोड़ने या गुणवत्ता के मुताबिक कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को उसका निर्देश दिया है।

विधानसभा क्षेत्र की नौ परियोजनाओं का टेंडर छह माह पहले गया था लेकिन ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेे की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को जांच का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी ने श्रम रोजगार उपायुक्त, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी से मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि कुछ का काम अधूरा है जबकि कुछ परियोजनाओं पर तो काम शुरू भी नहीं हुआ। ठेकेदारों ने अनुबंध का उल्लंघन किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी से ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
Previous articleजौनपुर : भूमि अधिग्रहण पूर्ण हुआ तो दिसंबर में शुरू होगा हाई-वे पर काम
Next articleजौनपुर : तीन दिन से गायब युवती का कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?