जौनपुर : भूमि अधिग्रहण पूर्ण हुआ तो दिसंबर में शुरू होगा हाई-वे पर काम

जौनपुर : भूमि अधिग्रहण पूर्ण हुआ तो दिसंबर में शुरू होगा हाई-वे पर काम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                वाराणसी से मछलीशहर तक प्रस्तावित नए नेशनल हाई-वे 731 पर काम शुरू कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तेजी से लगा हुआ है। टेंडर और भूमि अधिग्रहण दोनों की प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। उम्मीद है कि इसी महीने दोनों पूर्ण हो जाएंगी। यदि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होगी तो दिसंबर महीने से काम भी शुरू करा दिया जाएगा।

वाराणसी से मछलीशहर होते हुए प्रयागराज तक चार जनपदों होकर गुजरने वाले इस नेशनल हाई-वे पर कुल 86 किलोमीटर में काम कराया जाना है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों की मानें तो दो पार्ट में काम कराया जाना है। एक पार्ट भदोही से वाराणसी और दूसरा भदोही से मछलीशहर, जंघई तक है। अधिशासी अभियंता मृत्युंजय यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण की भी प्रक्रिया की जा रही है। जौनपुर और प्रयागराज में करीब 90 फीसदी अधिग्रहण हो चुका है, भदोही और वाराणसी में थोड़ा पीछे है लेकिन उम्मीद है कि वहां भी इस महीने हो जाएगा। बताया कि जौनपुर में करीब 17 और भदोही जिले में 55 किलोमीटर का हाईवे होगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो दिसंबर महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि फॉरेस्ट एनओसी का मसला भी हल हो गया है बस आर्डर आना बाकी है।

# इन रूट से होकर गुजरेगा हाई-वे

नए बनने वाले नेशनल हाई-वे को चार जिले से होकर गुजारा जाना है। चांदपुर में रिंगरोड से शुरू होकार लोहता, सेवापुर, कपसेठी होते हुए भदोही तक पहुंचेगी। वहां शहर में न जाकर बाहर से ही धौरहरा पुलिस चौकी के पास से बाईपास निकाला जाएगा। वहां से सीधे दुर्गागंज से होते हुए जंघई, मछलीशहर तक का रूट है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस मार्ग पर दो बाईपास भदोही में और जंघई में बनाए जाने हैं। चार रेलवे क्रासिंग पर आरओबी भी बनना है। कहा कि प्रयास है कि काम जल्दी शुरू हो जाए।
Previous articleयूपी में बाढ़-बारिश-बिजली की कई घटनाओं में 34 लोगों की हुई मौत
Next articleजौनपुर : सीडीओ ने ठेकेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?