जौनपुर : सूखी नहर से किसानों की बढ़ी मुश्किल, बादल भी ललचाकर निकल जा रहे
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अधिकांश नहरों में पानी नहीं है। नहर के भरोसे खेतों की सिंचाई करने वाले किसानों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। किसी तरह किसानों ने धान की रोपाई कर ली थी लेकिन अब फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बादल भी ललचाकर निकल जा रहे हैं।सुरेरी क्षेत्र के भदखिन, भानपुर, कोचारी, देहुआ आदि गांवों से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 39 पटखौली में पानी नहीं छोड़े जाने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।घोरहा निवासी शिव धारी यादव, भदखिन निवासी भूपेश सिंह भानपुर निवासी नगेंद्र सिंह, संतोष सिंह का कहना है कि प्रर्याप्त बारिश नहीं होने और नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से धान की फसल अब सूखने के कगार पर पहुंच गई है इससे पैदावार में भी कमी आएगी।

















