जौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

जौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने में सफलता हासिल करने वाले अपने पूर्व छात्रों को सेन्ट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।विद्यालय के छात्र अंकित पाण्डेय ने एनईईटी, श्रेया यादव आईआईटी, अनुपम यादव, सिद्धांत सिंह व सक्षम सोनी ने जेईई जैसी परीक्षा पास करके दाखिला लिया। छात्रों की सफलता से अभिभूत होकर स्कूल के निदेशक हिमांशु झा ने छात्रों को बधाई एवं सम्मान करने के लिए विद्यालय में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें छात्रों को विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पुष्पहार पहनाकर मिष्ठान खिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने इन चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक अध्यापक का जीवन तब सफल होता है जब उसके छात्र समाज में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि यह क्षण हमारे लिए तो गौरवपूर्ण हैं ही हमारे क्षेत्र के लिए भी अत्यंत यादगार पल हैं। विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि एक अध्यापक को उसके जीवन में कुछ नहीं मिलता। मगर जो उसे मिलता है वह और किसी को नहीं मिलता। जब उसके पढ़ाए छात्र सफलता की सीढ़ी चढ़ते और शिखर पर पहुचने के बाद जब गुरू के सामने पडते हैं तो झूक कर उनका अभिवादन करते हैं। वह सम्मान किसी और को नसीब नहीं होता है। चयनित छात्रों से विद्यालय में अध्ययन रत कक्षा 9 एवं 10 के छात्र छात्राओं ने सफल होने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक हिमांशु झा, प्रधानाचार्य संदीप सिंह, विजय सिंह आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाए उपस्थित रही।
Previous articleजौनपुर : अभियान चलाकर वाहनों का किया गया सघन चेकिंग
Next articleधन के अभाव के चलते अधर में लटका नगर का सीवर लाइन ड्रीम प्रोजेक्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?