जौनपुर : सेंध काटकर चोरों ने उड़ाया दो लाख का आभूषण व नकदी

जौनपुर : सेंध काटकर चोरों ने उड़ाया दो लाख का आभूषण व नकदी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                स्थानीय क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां गांव के एक घर में सेंध काटकर चोरों ने लगभग दो लाख का जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक जानकारी लिया।

उक्त गांव निवासी राम आधार का सड़क किनारे एक रिहायसी मकान है जहां नित्य की भांति लोग रात्रि सोये हुए थे की भोर में लगभग तीन बजे कुछ अंदर से आवाज का अहसास हुआ तो इनकी पत्नी उठकर इन्हे जगाई और स्वयं टार्च लेकर पिछवाड़े चली गई देखा तो पीछे सेंध कटी थी और आवाज सुनकर चोर भाग चुके थे अंदर देखा तो दो बाक्स गायब था जो काफी देर बाद अपरान्ह लगभग दो किलोमीटर दूर किसी ने होने की सूचना दिया जो टूटे पड़े थे जबकि और इसमें रखे सामान गायब थे।पीड़ित के अनुसार छ थान चांदी के जेवर जिसमें कड़ा,लच्छा, सीकड़ी,पायल, उजहरा के अतिरिक्त सोने की सीकड़ी, लाकेट, बाली व छ हजार रुपए नकद के साथ आवश्यक कागजात गायब है जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई गई है मामले की लिखित सूचना आवश्यक कार्यवाई हेतु पुलिस को दी गई है।
Previous articleजौनपुर : फरीदुल हक़ कॉलेज में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
Next articleजौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने मनाया भव्य हरियाली तीज महोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?