जौनपुर : फरीदुल हक़ कॉलेज में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
# आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज़ादी के रंगों को दी आकृति
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत शाहगंज में सोमवार को विद्यार्थियों ने पोस्टर और रंगोली के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट किया। सबरहद स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई । इस दौरान छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सबने अपने अपने तरीके से आज़ादी के रंगों को आकृति दी।
प्राचार्य तबरेज आलम ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में शाहीन बानो, सचिन कश्यप, रमिता, मनीष विश्वकर्मा, उम्म्म अंसारी, बुशरा खान, समीर, अब्दुर्रहमान, संदीप कुमार आदि ने हिस्सा लिया। वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में अदिति, अंजली, अंशु, पार्वती, निकहत, रोजी, राहिला और नाज़ आदि छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि आज़ादी का पर्व हम सभी में एकता की भावना को प्रदर्शित करता है। यह उन तमाम शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व त्याग दिया।
कार्यक्रम में सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम, डाॅ निजामुद्दीन, डाॅ राकेश सिंह, डॉ अमित दया गुप्ता, डॉ अनामिका पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ भास्कर तिवारी, खुर्शीद हसन खां, अखिलेश कुमार, ओमप्रकाश चौरसिया, कहकशां आदि उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।