जौनपुर : सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की हुई भावभीनी विदाई
# अंगवस्त्रम, प्रशस्तिपत्र एंव उपहार देकर किया गया सम्मानित
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डाॅ संजय कुमार द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उप निरीक्षक परदेसी सिंह एंव मुख्य आरक्षी श्याम राज सिंह को अंगवस्त्र, माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान अनुपम सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।