जौनपुर : नकदी सहित चार लाख के जेवर चोरों ने कर दिया पार
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के लोनियापट्टी गाँव में सोमवार की रात पीछे की दीवार फाँद घर में घुसे अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़ भीतर रखे बाक्स से 50 हजार नकदी सहित लगभग चार लाख के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर स्वजनो के होश उड़ गये। आस पास तलाश के बाद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


















