खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 सोंधी ब्लाक में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को तीन और मामले पॉजिटिव पाए गए। तीन गांवों में कोरोना के मिले मामले से हड़कंप मच गया। तीनों नए मामले बारा, मानीकलां और गयासपुर नोनारी गांव के हैं। इससे पहले खलौतीपुर में तीन और कौड़ियां में एक कोरोना के मामले मिल चुके हैं। 13 दिन के अंदर कुल सात कोरोना के मामले हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले के बावजूद लोग बेपरवाह बने हैं।