जौनपुर : स्टेशन पर भटकता मिला किशोर, आरपीएफ ने भेजा चाइल्ड केयर सेंटर

जौनपुर : स्टेशन पर भटकता मिला किशोर, आरपीएफ ने भेजा चाइल्ड केयर सेंटर

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात एक 14 वर्षीय किशोर भटकता हुआ मिला। आरपीएफ पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद किशोर को चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया।

रविवार को एक किशोर गरीब नवाज़ एक्सप्रेस ट्रेन से सवार होकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचा। जो स्टेशन पर भटक रहा था। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने थाने लाकर किशोर से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना नाम मनीष पुत्र संजीव सिंह निवासी असरफबाद जिला छपरा बिहार बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए किशोर को चाइल्ड केयर सेंटर भेज दिया।
Previous articleबेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल
Next articleईरान : हिजाब के बाद थाने में किशोरी से दुष्कर्म
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?