बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच खुलेंगे। अभी तक यह स्कूल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे के बीच खुल रहे थे।
परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल के अनुसार यह समय सत्र की शुरुआत में जारी कैलेंडर के अनुसार तय है। अब 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे के बीच खुलेंगे।इस दौरान प्रार्थना सभा का समय सुबह 9 से 9.15 बजे के बीच व मध्यावकाश का समय दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच होगा। बाकी समय में पठन-पाठन व अन्य गतिविधियां होंगी। समय में यह बदलाव मौसम में गर्मी कम होने के कारण होता है।
Previous articleजौनपुर : मां के नौ रूप धारण कर छात्राओं ने महिषासुर मर्दन की निकाली आकर्षक झांकी 
Next articleजौनपुर : स्टेशन पर भटकता मिला किशोर, आरपीएफ ने भेजा चाइल्ड केयर सेंटर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?