जौनपुर : स्टेशन रोड पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर : स्टेशन रोड पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 बारिश होने से स्टेशन मार्ग पर हुए जलजमाव को लेकर दुकानदार समेत ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है। गौरतलब हो कि स्टेशन रोड पर हर रोज हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन रहता है बारिश के दिनो में मार्ग पर जलजमाव होने से यात्रियों समेत ग्रामीण व दुकानदारों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानदारों ने बताया कि मार्ग पर जलजमाव होने से दुकानदारी में काफी गिरावट महसूस की जाती है साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को घर से बाहर निकलने व बाजार में रोजमर्रा की चीजों को खरीदने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना पड़ता है। अगर इस समय मार्ग की मरम्मत नहीं किया गया तो बारिश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोध प्रदर्शन करने वालो में सभाजीत यादव, दिलीप गुप्ता, पंकज, शुभम, गोलू, उदय राज समेत दीपक पाठक व अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : आ गई बारिश… देवनाथपुर के दुरूह पथों की चर्चा शुरू
Next articleजौनपुर : चौकन्नी पुलिस व सक्रिय प्रशासन के सामने बजरंगियों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?