जौनपुर : आ गई बारिश… देवनाथपुर के दुरूह पथों की चर्चा शुरू

जौनपुर : आ गई बारिश… देवनाथपुर के दुरूह पथों की चर्चा शुरू

# पथरीली आंखों से कच्चे मार्गों से पक्की सड़क की बाट जोह रहे हैं ग्रामीण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                विकास के दावों की पोल खोलता विकासखंड केराकत के ग्राम देवनाथपुर के कच्चे मार्ग का यह दृश्य आज भी प्रासंगिक है। मन को यह दुसह अनुभूति देकर चुप रह लेते है कि जब वर्तमान भाजपा समर्थित राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के गांव में आजादी के 75 वर्ष बाद आज तक बिजली नहीं पहुंची तो हमारे ग्रामीण इलाकों की यह खस्ताहाल समस्या तो बहुत छोटी है।लगातार स्थानीय प्रशासन, स्थानीय सांसद बीपी सरोज, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज, ग्राम प्रधान समेत तमाम आला अधिकारियों से शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

इतनी शिकायतों के बावजूद इस पर ध्यान देना तो दूर कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी देवनाथपुर गांव के खस्ताहाल मार्ग और ग्रामीणों के समस्याओं के निरीक्षण हेतु गांव में कदम नहीं रखा। अब बारिश का मौसम यह बताने को पर्याप्त है कि विकास किस कदर ग्रामीण क्षेत्रों पर हावी है। मुद्दा उठता रहा है अख़बारों और सुर्खियों की जरिए किंतु उत्तर प्रदेश लोकनिर्माण विभाग से लेकर स्थानीय प्रशासन भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है। विकास की पोल खोलता यह जर्जर मार्ग का मुद्दा और सड़को के नाम पर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या होगी। आज पुनः उक्त मुद्दे पर चर्चा शुरू है और उम्मीद करेंगे की वर्तमान सरकार के विकास के दावों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल कोई स्थाई व्यवस्था करेंगे ताकि विकासखंड केराकत के देवनाथपुर के ग्रामीणों को बरसात में दुरूह आवागमन के समस्या से निजात मिल सकें।
Previous articleजौनपुर : सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों की सम्मान के साथ हुई विदाई
Next articleजौनपुर : स्टेशन रोड पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?