जौनपुर : सड़क हादसे में घायल युवक की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत

जौनपुर : सड़क हादसे में घायल युवक की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल सलारपुर गांव निवासी एक युवक की बीएचयू में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई। शनिवार की सुबह युवक का शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राम अवतार पुत्र बद्री प्रसाद बिंद 11 जनवरी की शाम जौनपुर से बाइक द्वारा घर आ रहा था। लपरी के पास पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बीएचयू में भर्ती कराए थे। जहां बीती रात उसकी मौत हो गई।
Previous articleजौनपुर : डंफर की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, कई घरों की आपूर्ति ठप्प
Next articleजौनपुर : सीएमओ ने वैक्सीनेशन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?