जौनपुर : हत्या के प्रयास का आरोपी कुर्की की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार
मुफ्तीगंज। हरिओम सहाय तहलका 24×7 रविवार की शाम केराकत कोतवाली के घुरहूपुर गांव निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र स्व महेंद्र प्रताप सिंह के घर विशेष न्यायधीश के आदेशानुसार धारा 307 एवं एससी एसटी एवं धारा 83 के अनुसार कुर्की के प्रक्रिया के दौरान आरोपी युवक की गिरफ्तारी हुई।
उक्त गिरफ्तारी आजमगढ़ जिले के बरदह थानाध्यक्ष शमशेर यादव की एवं देवगांव के थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय मय फोर्स केराकत थाने की फोर्स ने संयुक्त रूप से की। जानकारी के अनुसार उक्त युवक के ऊपर सन 2018 में बरदह थाना में धारा 307 एवं एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज था।हजिसके ऊपर धारा 83 के तहत कार्यवाई की गई।