जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया जीवित्पुत्रिका व्रत

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया जीवित्पुत्रिका व्रत

# माताओं ने की पुत्रों के सुख- समृद्धि एंव दीर्घायु होने की मंगल कामना

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               पुत्र की लम्बी आयु, सुख एंव समृद्धि से जुड़ा जीउतिया का व्रत नगर में पूरी भक्ति भावना के साथ महिलाओं द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर मंदिरों एवं अन्य पवित्र स्थानों पर महिलाओं ने माता जीउतिया एवं उनसे जुड़े पारम्परिक कथा कहानी एवं लोकगीत के माध्यम से उनकी महिमा का वर्णन किया।

क्षेत्र के शिव मंदिर हनुमान मंदिर एवं अन्य मंदिरों पर दोपहर से ही महिलाएँ पहुँच कर पूजा की तैयारी शुरू कर दी थी। जहाँ पर मंदिरों की साफ़ सफाई करके सजाया भी गया। महिलाओं ने माता जीउतिया की पूजा कर उनकी महिमा का गुणगान गीतो कथाओं एवं कहानियों के माध्यम से करते हुए पुत्र की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि सम्पन्नता की प्रार्थना माता जीउतिया से की।

एक पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत का संबंध नाग माता एवं जीउतवाहन की कथा से जुडा़ हुआ माना जाता है, जिसमें जीउतवाहन ने नागों की रक्षा के लिए खुद गरूड़ का आहार बन कर नागों के लिए अभयदान का वरदान दिलाए थे. दूसरी कथा महाभारत काल की बताई जाती जब अश्वत्थामा ने अभिमन्यु के अजन्मे पुत्र की वध करने की कोशिश की थी तब श्रीकृष्ण ने उसके जीवन की रक्षा की थी।
Previous articleदो मंजिला जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबकर पति-पत्नी व अबोध बेटी की मौत
Next articleजौनपुर : शहीद एंव उनके परिजनों के प्रति समाज की बनती है जिम्मेदारी- धनंजय सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?