जौनपुर : हर भाजपा कार्यकर्ता के प्रेरणा पुंज हैं योगी आदित्यनाथ- अनिल मोदनवाल
# उत्सव वाटिका में मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर के उत्सव वाटिका में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का केक काटा और उनकी लंबी आयु की कामना की।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने एक संन्यासी और एक राजनेता के तौर पर ऊंचे मानक स्थापित किये हैं। आम जनमानस में उनकी प्रशासक के रूप में छवि भी शानदार है और बतौर मुख्यमंत्री दूसरा कार्यकाल चला रहे योगी आदित्यनाथ हर भाजपा कार्यकर्ता के प्रेरणा पुंज हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की सभी ने कामना की।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियां उनकी क्षमता को साबित करती हैं, खासकर कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उन्होंने अन्य प्रदेशों के सामने मिसाल पेश की है। इसके अलावा लोककल्याण के कार्यों में भी उनके नेतृत्व वाली सरकार का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे अदभुत व्यक्तित्व के जन्मदिन को मनाकर हर कार्यकर्ता स्वयं को धन्य समझ रहा है।



















