37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली

जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली

# आज़ाद शिक्षा केन्द्र के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश के कोने-कोने में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए लोग शपथ ले रहे है। इसी क्रम में नगर में आज़ाद शिक्षा केन्द्र के तत्वधान में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई। जो कस्बा भ्रमण कर प्रारम्भ स्थान पर आकर सभा के शक्ल में तब्दील हो  गया। जहां पर संस्था प्रमुख ने अपना सम्बोधन किया।

पर्यावरण जागरूकता रैली नगर स्थित आज़ाद शिक्षा केन्द्र कार्यालय से निकलकर मुख्य चौराहा होते हुए आदर्श कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज पहुँचा। जहाँ से पुरानी बाजार रोड होते हुए गोलाबाजार पहुँचा। वही सभासद युवा भाजपा नेता मनीष कुमार गुप्ता व अमित सोनी ने संयुक्त रूप से रैली में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बिस्कुट, पेठा खिलाकर पानी पिलाया। इस तरह प्राचीन दुर्गा मंदिर होते हुए आज़ाद शिक्षा केन्द्र कार्यालय तकपहुँचने पर रैली सभा के शक्ल में तब्दील हो गयी। इस दौरान बच्चे गगनभेदी आवाज में पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे।

संस्था के प्रमुख निसार अहमद खान ने गोष्टी को सम्बन्धित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। इस तरह के आयोजन के पीछे का कारण की पर्यावरण प्रदूषण से होने से बचाना है। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना बेहद जरूरी है, क्योंकि जब तक पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया जाएगा तब तक मानव जीवन पर खतरा मंडराता रहेगा। इसके बचने का उपाय है कि अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण करना चाहिए। जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। इसके अलावा भी अपने- अपने खेतों में पौध लगाएं और जैविक खाद का प्रयोग करें। इस दौरान मुख्य रूप से ज्योतिका श्रीवास्तव, मनोज कुमार, बृजेश यादव, बीनू , सुनील बिन्द मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37112315
Total Visitors
616
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This