जौनपुर : हार्डवेयर की दुकान से तीस हजार की चोरी

जौनपुर : हार्डवेयर की दुकान से तीस हजार की चोरी

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव मे ताला तोड़कर हार्डवेयर की दुकान से लगभग तीस हजार का सामान चोर लेकर चंपत हो गये। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित तहरीर थाने मे दी है।
मुहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी सुऐब अहमद की कोदहूं गांव मे हार्डवेयर की दुकान है। रोज की भांति वह गुरुवार की शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले आए। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दुकान से लगभग तीस हजार का सामान गायब था। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित सूचना थाने मे दे दी है। इस बाबत थानाध्यक्ष रमेश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच करके कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : पशु अस्पताल पर पांच महीने से नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन
Next articleजौनपुर : जमीनी विवाद में चटकी लाठी, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?