जौनपुर : जमीनी विवाद में चटकी लाठी, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

जौनपुर : जमीनी विवाद में चटकी लाठी, पुलिस ने चार को लिया हिरासत में

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             थाना क्षेत्र के गजना गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव के इम्तियाज व जमालू के बीच मे काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। जिस पर शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जमालू उक्त विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया।
जिस पर  इम्तियाज ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। जिसमे एक पक्ष से इम्तियाज 50 व दूसरे पक्ष से जमालू 45 घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : हार्डवेयर की दुकान से तीस हजार की चोरी
Next articleजौनपुर : सीएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?