जौनपुर : 114 वर्षीय वयोवृद्ध महिला मतदाता को किया गया सम्मानित
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वयोवृद्ध मतदाता 114 वर्षीय महारानी देवी सिंह निवासी रास मंडल जनपद जौनपुर से मुलाकात कर सम्मानित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने हेतु अनुरोध किया गया। उनके इस ऐतिहासिक घर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी से लेकर तमाम वीर स्वतंत्रता सेनानी सहित भारत की महान विभूतियां पधार चुकी हैं एवं प्रवास कर चुकी हैं। लोकतंत्र में ऐसे मतदाताओं को शत शत नमन जिनमें आज भी मतदान करने का जज्बा कूट कूट कर भरा हुआ है।