जौनपुर : नहर में मिली 40 किलो की मछली बनी कौतूहल

जौनपुर : नहर में मिली 40 किलो की मछली बनी कौतूहल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत आजाद पुलिया के समीप शारदा सहायक नहर में मंगलवार को एक विशालकाय समुद्री मछली पाई गई। जिसका वजन 40 किलो बताया जा रहा है। मछली पकड़ने वाले ने ढाई हजार में दूसरे को बेच दिया।

राजपुर गांव के कुछ लोग नहर की तरफ गए थे। नहर में उस समय बहुत कम पानी था। तभी नहर में एक समुद्री मछली दिखाई दी। वहां मौजूद लोगों ने मछली को पानी से बाहर निकाला। विशालकाय मछली लोगों के कौतूहल बन गई। देखने वालों की भीड़ लग गई। वजन करने पर मछली 40 किलो की निकली। बाद में मछली का सौदा करके दो हजार पांच सौ रुपये में दूसरे को बेच दिया गया।
Previous articleजौनपुर : 114 वर्षीय वयोवृद्ध महिला मतदाता को किया गया सम्मानित
Next articleजौनपुर : सचेत मतदाता सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?