जौनपुर : 18 वर्ष से अधिक उम्र का पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण
# 66 प्रतिशत से अधिक को दूसरी डोज, किशोरों का भी 55 प्रतिशत टीकाकरण
# कुल डोज में लंबे समय से जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर, डीएम-सीएमओ ने दी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एक वर्ष से लगातार सक्रिय जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 जनवरी 2022 को शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया। 18 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को शत-प्रतिशत पहली डोज का टीका लग चुका है जबकि 66 प्रतिशत ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। किशोरों का भी 55 प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के प्रथम डोज के शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ लक्ष्मी सिंह ने टीकाकरण में लगे जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी है।









