जौनपुर : भोजपुरी अभिनेता ने राहगीरों के लिए जलवाया अलाव

जौनपुर : भोजपुरी अभिनेता ने राहगीरों के लिए जलवाया अलाव

“शीतलहर से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त”

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में घने कोहरा शीतलहर के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने मौसम की मार से निजात दिलाने के लिए गत एक सप्ताह से अलाव की व्यवस्था किया जा रहा है। ठंड के कहर से जिले में इंसान ही नहीं कई जानवरों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा।

श्री सेठ ने बताया कि प्रशासन द्घारा चिन्हित स्थलों पर अलाव जलवाया जाता है लेकिन क्षेत्र के कई स्थनों पर अलाव नहीं जलवाने से राहगीरों समेत आमजन मानस परेशान है। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों को बन्द करा दिया है। चन्दन ने बताया अलाव जलाने के लिए बाजार वासियों के सहयोग से लकड़ी की व्यवस्था त्रिलोचन बाजार में करके कई जगहों पर अलाव जलाया गया है। चन्दन ने शासन से बाजार में दो से तीन जगहों पर अलाव जलाने की मांग किया है। इस अवसर पर ज्ञानचन्द सेठ, उमेश गिरि, अमन सिंह, साकिर अली, रविशंकर पाल, लालजी राम, सन्तलाल, हरिजन, पंकज गिरि, राजू साहू, जमाल खान इत्यादि ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दिया।
Previous articleजौनपुर : दान देने से कष्टों से मिलती है मुक्ति- शशि यादव
Next articleजौनपुर : 18 वर्ष से अधिक उम्र का पहली डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?