जौनपुर : 21 बकरियों की चोरी का केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली का चक्कर लगा रहा पीड़ित
# क्षेत्राधिकारी के दरबार में पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड़ के समीप बंद पड़ी चीनी मिल में अपने 24 बकरियों को लेकर उसी से अपना भरण पोषण कर रहा। सप्ताहभर चोरों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल करते हुए 21 बकरियां पिकअप पर लाद ले गए। खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी पीड़ित गयादीन पाल पुत्र लोटन बीते एक सप्ताह से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने की परिक्रमा कर रहा है। बुधवार को क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

















