जौनपुर : भारत विकास परिषद के तीज महोत्सव में तीज क्वीन बनीं पूनम
# गीत में मीनू, रंगोली में रिसिका, मेहदी में वंदना ने मारी बाजी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू के आवास बड़ी मस्जिद रोजा अर्जुन जौनपुर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत माता एव स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण एव दीप प्रज्वलन के उपरांत वंदेमातरम गीत से हुआ।

आये हुए अतिथियों का स्वागत महिला संयोजिका बबिता जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में आई महिलाओं ने तीज महोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें रंगोली में रिसिका जायसवाल प्रथम, रीति साहू द्वितीय, श्रद्धा गुप्ता तृतीय, गीत में मीनू श्रीवास्तव प्रथम, पूजा अस्थाना द्वितीय, प्रीति गुप्ता तृतीय, मेंहदी प्रतियोगिता बंदना गुप्ता प्रथम, अंजली जायसवाल द्वितीय, अनुराधा भाटिया तृतीय, तीज क्वीन एवं सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में पूनम श्रीवास्तव प्रथम, पूजा अस्थाना द्वितीय एवं आम्रपाली गुप्ता तृतीय पर रही। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एव श्रृंगार का सामान भेंट दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में आई नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा कि तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निराजल ब्रत रहकर भगवान शिव एव माता पार्वती के पूजन कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।


















