जौनपुर : 26 जनवरी को 5 किलोमीटर बालक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

जौनपुर : 26 जनवरी को 5 किलोमीटर बालक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के तत्वावधान में 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में बालक वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन प्रातः 8.00 बजे से किया जाएगा।
प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग का खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है, प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पूर्व प्रातः 7.30 बजे खिलाड़ियों के नाम की एंट्री स्टेडियम में करते हुए चेस्ट नंबर वितरित किया जाएगा। यह जानकारी उप क्रीड़ाधिकारी जौनपुर सुनील कुमार द्वारा दी गई है।
Previous articleजौनपुर : मतदाताओं के जागरूकता के गायन प्रतियोगिता की अन्तिम तिथि 22 जनवरी हुई
Next articleजौनपुर : दान देने से कष्टों से मिलती है मुक्ति- शशि यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?