जौनपुर : दान देने से कष्टों से मिलती है मुक्ति- शशि यादव

जौनपुर : दान देने से कष्टों से मिलती है मुक्ति- शशि यादव

# राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में जरूरतमंदों के बीच अन्न व वस्त्र वितरित

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट इमामपुर के परिसर में गुरुवार को गॉव के गरीब, जरूरतमन्दों में शीतलहरी व भीषण ठंड से राहत प्रदान करने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्न, कम्बल व मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान कोरोना नियम का पूर्णतः पालन किया गया।

संस्था की चेयरपर्सन व समाजसेवी शशि यादव ने कहा गरीब, मजलूमों व जरूरतमंदों को अन्नदान, वस्त्रदान व विद्यादान करने से इंसान पुण्य का भागी बनता हैं। जिससे दान देने व लेने वाले दोनों के कष्ट दूर हो जाते है। संस्था के वाइस चैयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा कि इस भीषण ठंड में जरुरतमन्दों को तन ढंकने के लिए ऊनी वस्त्र व खाने के अन्न को सख्त जरूरत है। ऐसे में समाज के सामर्थ्यवान लोगों को इनकी मदद को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के रजिस्ट्रार सौरभ यादव, ऑपरेशनल मैनेजर विशाल कृष्णा, फार्मेसी के प्रधानाचार्य भानू प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य धीरेन्द्र कुमार शुक्ल तथा समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : 26 जनवरी को 5 किलोमीटर बालक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन
Next articleजौनपुर : भोजपुरी अभिनेता ने राहगीरों के लिए जलवाया अलाव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?