जौनपुर : 80 लीटर नाजायज शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

जौनपुर : 80 लीटर नाजायज शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                रामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को नाजायज देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
रामपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति को कोटिगांव नहर के पास खड़े थे और पुलिस को देखकर भागने लगे जिसको पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा लिया। पकड़े गये अभियुक्तों मे महेश चौहान पुत्र रामजीत निवासी जीतापुर, सकरा थाना रामपुर के पास से 40 लीटर एंव रामजीत पुत्र स्व रामलखन निवासी जीतापुर, सकरा थाना रामपुर के पास से 40 लीटर नाजायज देशी शराब बरामद किया गया। दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : ट्रैक्टर के धक्के से वृद्ध महिला घायल, हालत गंभीर
Next articleजौनपुर : ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग चालक की मौत, तीन बालक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?