क्षेत्र बलरामपुर गांव निवासी संकठा सिंह की पत्नी हंसराजी देवी (74) जो लोहियानगर मोड़ से घर जाने के लिए गाड़ी का इंतज़ार कर रहीं थीं तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही सीएचसी डोभी लाया जहां डॉक्टरों ने औपचारिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।