इस अवसर पर डॉ सिंह ने कहा कि संस्था को और ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास करूंगा। समय समय पर संगठन का जो दिशा निर्देश होगा उससे लोगों को अवगत कराते हुए और सामाजिक कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ आलोक सिंह, डॉ तुषार सिंह, डॉ सुधीर सिंह, डॉ संजय यादव व भारत विकास परिषद के नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, दिलीप जायसवाल, अतुल सिंह, राहुल पांडे, डॉ आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। जिले के प्रमुख सम्मानित पत्रकार दीपक श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ, अजीत सिंह जी न्यूज़, प्रशांत विक्रम सिंह इंडिया पब्लिक खबर उपस्थित रहे।