34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

एम.एक्स. प्लेयर पर रिलीज हुई फिल्म “इति समाप्तम”- स्वराम शर्मा

एम.एक्स. प्लेयर पर रिलीज हुई फिल्म “इति समाप्तम”- स्वराम शर्मा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब हम बालीवुड जैसी फिल्मों को बिना मुम्बई का रुख करे यहीं अपने प्रदेश में ही बना लिया करेंगे। नगर के मध्य में रहने वाले एक्टर/डायरेक्टर स्वराम शर्मा के क्रेजी बी एण्टरटेनमेंट बैनर तले आने वाली हिन्दी फीचर फिल्म “इति समाप्तम” उदाहरण हैं। 7 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म के बारे में श्री शर्मा ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि इंसान अगर दृढ़ संकल्प कर ले तो वह कुछ भी कर सकता है।
उन्होंने बताया कि वह नगर व प्रदेश के कई जिलों से कलाकारों को लेकर “इति समाप्तम” नामक हिन्दी फीचर फिल्म बनाये जिसको क्रेजी बी एण्टरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दर्शकों को तेजी से प्रचलन में आये ओ.टी.टी. चैनल्स जैसे एम.एक्स. प्लेयर, हंगामा, एमेजॉन प्राइम, एयरटेल एक्सट्रीम पर देखने को मिलेगी। लेखक विनय प्रकाश तिवारी ने इस फिल्म की कहानी एक पत्रकार के इर्द-गिर्द गढ़ी है। इस फिल्म के माध्यम से वह दर्शकों को यह दिखाना चाहते हैं कि कैसे एक ईमानदार पत्रकार की आवाज को बेरहमी से दबा दिया जाता है। फिल्म में मुख्य भूमिका में स्वराम शर्मा व एक्टर शशांक श्रीवास्तव निभा रहे हैं।
साथ ही सहायक कलाकार के तौर पर रति शंकर त्रिपाठी, विशाल सिंह, डा.अंकिता राज, सरताज खान, पिंटू वर्मा, जयसिंह सहित प्रदेश के अन्य कलाकार नजर आयेंगे। वहीं मेकर्स टीम से डीओपी प्रिंस सिंह, सहायक डायरेक्टर प्रेम कुमार, विवेक श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, नंदिनी सागर, श्वेता दास सिंह, सोनिया रांका, कोरियोग्राफर सलमान शेख, शिवराजन सिंह, सोनू खान के साथ म्यूजिक प्रोड्यूसर मोहित कुमार ने इस फिल्म को बनाने में जी तोड़ मेहनत किया है। अन्त में श्री शर्मा ने बताया कि इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वाराणसी के रियल फिल्म क्रिएशन द्वारा किया गया है। प्रेस वार्ता में समाजसेवी सचिन मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह, विवेक गुप्ता, सुमित साहू, सूरज सेठ, राहिल शेख, सौरभ, अंकित, बिट्टू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108235
Total Visitors
639
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This