टेंट फटने पर हुई मारपीट में दूल्हे के भाई, पिता समेत चार घायल

टेंट फटने पर हुई मारपीट में दूल्हे के भाई, पिता समेत चार घायल

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              शुक्रवार रात एक शादी समारोह में डीजे से टेंट फटने पर कहासुनी के दौरान हुई मारपीट में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें बाराती पक्ष से दूल्हे के भाई और पिता समेत चार लोगों के घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लौट गए।बताया जा रहा है कि पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर निवासी सुखदेव विश्वकर्मा के बेटे की बारात शुक्रवार की रात क्षेत्र के मनवल गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा के यहां आई थी।
आवभगत के साथ ही जयमाल के दौरान आए डीजे में फंस कर दरवाजे पर लगा टेंट फट गया। इस दौरान टेंट लगाने वालों से कहासुनी हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि कहासुनी मारपीट में बदल गई और जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें बाराती पक्ष से हमीदपुर निवासी दूल्हे के भाई राहुल विश्वकर्मा, पिता सुखदेव, शत्रुघ्न विश्वकर्मा पुत्र राम प्यारे व अनुराग विश्वकर्मा पुत्र भुवल घायल हो गए। किसी का सिर तो किसी का हाथ और पीठ में चोट आई।
आनन-फानन में सभी को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी वापस चले गए। इधर एक बार तो समारोह के दौरान अफरातफरी मच गई, लेकिन लोगों के समझाने बुझाने के बाद रस्म पूरी करते हुए सिंदूरदान के बाद बाराती लड़की की विदाई कराकर ले गए।मामले में किसी भी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है।
Previous articleपत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार
Next articleसंदेहास्पद साबित हुआ दहेज हत्या का मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?