पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति गिरफ्तार
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
कम्मरपुर गांव में गत सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या को प्रेरित करने के आरोपित पति को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।

गांव निवासी बबिता देवी का अपने पति अरविंद गौतम से किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी। गत 19 मई को विषाक्त पदार्थ खाने से बबिता की मौत हो गई। मामले में पति पर हत्या का आरोप लगा। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुरिया ने बताया कि घटना के बाद से ही अरविंद फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर उसको घर से गिरफ्तार किया गया।
















