टैबलेट पाकर खुश हुए बसंती देवी आईटीआई के छात्र

टैबलेट पाकर खुश हुए बसंती देवी आईटीआई के छात्र

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              बसंती देवी आईटीआई में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के अंतर्गत 63 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी द्वारा टैबलेट वितरित किया गया। श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा में तकनीक के महत्व पर विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल शाहगंज के महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने भी अपने उद्बोधन में छात्रों को आशीर्वाद दिया। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे ने आज के परिवेश में टैबलेट, मोबाइल आदि के अच्छे व बुरे परिणाम पर चर्चा की।
संस्थान के प्रबंधक डॉ. राज कुमार मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में निदेशक दिवाकर मिश्र ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर विवेक तिवारी, ईशनारायण मिश्र, सुनील तिवारी, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, अजीम खान, रतन भंडारी आदि का विशेष योगदान रहा।
Previous article10वीं के छात्र के सीने में मारी गई गोली, शव के पास से मिला तमंचा
Next articleशाही जामा मस्जिद के सदर की जमानत याचिका खारिज, अब 4 अप्रैल को सुनवाई 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?