ट्रेन में छूटा महिला का बैग, जीआरपी ने बरामद कर यात्री को सौंपा
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला यात्री का कीमती सामानों से भरा बैग छूट गया। जिसे स्थानीय स्टेशन की जीआरपी की तत्परता से बैग को बरामद कर अगले दिन यात्री को सुरक्षित सौंप दिया गया।

अयोध्या जनपद के रुधौली निवासिनी प्रीति सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ दरभंगा एक्सप्रेस के बी7 कोच की सीट संख्या 35/36 पर यात्रा कर रही थीं। अयोध्या स्टेशन पर जल्दबाजी में उतरने के दौरान वह अपना बैग ट्रेन में ही भूल गईं। बैग में जेवरात, नकदी और कई जरूरी दस्तावेज थे।

घटना की सूचना कंट्रोल रुम को दी गई, जिसके बाद शाहगंज जीआरपी की टीम हरकत में आई और ट्रेन के शाहगंज स्टेशन पहुंचने पर बैग को बरामद कर लिया।
सत्यापन के बाद बैग को प्रीति सिंह के परिवार के सदस्य शिवम सिंह को सुरक्षित सौंप दिया गया।
















