24.1 C
Delhi
Friday, March 6, 2026

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
            रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर 40 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नही हो सकी।
युवक प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित कैंटीन के पास से सुबह ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहा था, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिसमें उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This