डांस करने से मना करने पर साले ने जीजा को पीटा, मुकदमा दर्ज

डांस करने से मना करने पर साले ने जीजा को पीटा, मुकदमा दर्ज

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय गांव में बीती रात आई बारात में साले ने जीजा को नाचने से मना करने पर जमकर पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचे जीजा के भतीजे को भी पीट दिया।
बताते है कि हरसोस जंसा से बारात सराय गांव में महेंद्र पटेल के घर आई थी। द्वार पूजा में नाचने के चलते देरी होने पर जीजा घनश्याम पटेल निवासी बरियासनपुर चौबेपुर ने डीजे बन्द करवा देने के साथ अपने चचेरे साले अजीत कुमार निवासी नारायणपुर शिवपुर को नाचने से मना किया।
इतने में नशे में धुत साले अजीत ने जीजा घनश्याम की पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचे घनश्याम के भतीजे अरविंद को भी पीट दिया। जिससे घनश्याम को हाथ पैर व सिर में गम्भीर चोटे आई। शराबी ने कई वाहनों के शीशे तक फोड़ दिया। जीजा के तहरीर पर चचेरे साले के खिलाफ फूलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Previous articleअधिवक्ताओं ने समिति से की न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग
Next articleफोन सिर्फ दृष्टि पर ही नही नींद, मानसिक स्तिथि पर भी डालता है प्रभाव : डॉ. दानिश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?