अधिवक्ताओं ने समिति से की न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग

अधिवक्ताओं ने समिति से की न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि अदालतों में तारीखें एक दिन बाद लगाई जाती हैं, जिससे अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को परेशानी होती है और न्याय निर्णयन में भी देरी होती है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई फाइलें आदेश में लेने के बावजूद महीनों पड़ी रहती हैं और आदेश नहीं हो पाता है, जिससे न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगता है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया को धूमिल होने से बचाने के लिए व्यवस्था में सुधार की जरुरत बताई है।अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष से मांग की है कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही करें और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाएं। अधिवक्ताओं का मानना है कि इससे न्याय व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी।
Previous articleरजिस्ट्री न होने से किसान परेशान 
Next articleडांस करने से मना करने पर साले ने जीजा को पीटा, मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?